नकली नोट पहचानने का तरीका

                                 नकली नोट पहचानने का तरीका

वाटर मार्क

किसी भी नोट पर वाटर मार्क जरूर देखें। सभी असली नोटों में महात्मा गांधी की फोटो बनी है। उसी फोटो को हल्के शेड में वाटरमार्क में भी बनाया गया है। जब नोट को आप थोड़ा तीरछा करेंगे तो यह दिखाई देगा।

सिक्योरिटी थ्रेड

इसके बाद सिक्योरिटी थ्रेड पर गौर करें। नोट के बीच में यह सीधी लाइन के रूप में होता है। जिस पर हिंदी में भारत और आरबीआई लिखा होता है।
नकली नोट में ये काफी मोटा दिखाई देता है और आरबीआई व भारत क्लियर नहीं होता। ज्यादातर मार्केट में इसे ही ध्यान में रखकर असली नकली की पहचान की जाती है।
लेटेंट इमेज

नोट पर गांधी जी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है, जिसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है। नोट को सीधा करने पर ही यह दिखाई देती है। जबकि नकली नोट में ये इमेज उभर कर नहीं आती।
माइक्रोलेटरिंग
नोट में बनी गांधी जी की फोटो टीक बाजू में माइक्रोलेटरिंग होती है।5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नोट में यहां पर आरबीआई लिखा होता है। इनसे ऊपर के नोटों में नोट वेल्यू होती है। जैसे 500 रुपए के नोट में माइक्रोलेटर्स में 500 लिखा होता है। यही असली नोट की पहचान है।

इंटेग्लिओ प्रिंटिंग

नोट पर विशेष प्रकार की प्रिटिंग इंक उपयोग की जाती है। इस इंक की वजह से महात्मा गांधी की फोटो, आरबीआई की सील और प्रोमाइसिस क्लॉस, आरबीआई गवर्नर के साइन को टच करने पर यह उभरे हुए महसूस होते हैं। इन्हें हाथ से महसूस किया जा सकता है।

आईडेंटिफिकेशन मार्क

यह खास तरह का मार्क होता है जो वाटर मार्क के बाईं ओर होता है। सभी नोटों में यह अलग आकार का होता है। 20 रुपए में ये वर्टिकल रेक्टेंगल, 50 रुपए में चकोर, 100 रुपए में ट्राइएंगल, 500 रुपए में गोल और 1000 रुपए में डायमंड शेप में होता है।

फ्लोरेसेंस

नोट पर नीचे की ओर विशेष नंबर होते हैं जो कि इसकी सीरीज को दर्शाते हें। इन्हें फोरेसेंस इंक से प्रिंट किया जाता है। जब नोट को अल्ट्रा वॉइलेट लाइट में ले जाया जाता है तो ये नंबर उभर कर दिखाई देते हैं।

ऑप्टिकल वेरिएबल इंक

इस विशेष इंक का इस्तेमाल 1000 और 500 के नोट में किया गया है। नोट में बीचों बीच लिखे 500 और 1000 के अंक को प्रिंट करने में इस इंक का उपयोग किया जाता है। जब नोट फ्लैट होता है तो ये अंक हरे रंग के दिखाई देते हैं और इसके एंगल को बदलने पर इनका कलर बदल जाता है।

सी थ्रू रजिस्ट्रेशन

वाटर मार्क के साइड में यह फ्लोरल डिजाइन के रूप में होता है। यह नोट के दोनो साइड दिखाई देता है। एक साइड यह रिक्त होता है और दूसरी साइड यह भरा हुआ दिखाई देता है। इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसे देखा जा सकता है।

Post a Comment

8 Comments