देशभर में कोरोना की वजह से बने हालातों के मद्देनजर अब IND-SAT की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 30 मई से जुलाई के बीच होने वाली IND-SAT परीक्षा को मौजूदा हालात को देखते हुए स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
नई तारीखों का ऐलान जल्द
अपने ट्वीट में मानव संसाधन मंत्री ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना संकटकाल से बने हालातों और कई अंतरराष्ट्रीरीय स्टूडेंट्स की तरफ से किए गए अनुरोध के बाद IND-SAT की परीक्षा को निरस्त करनेे का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा देशभर में 30 मई से जुलाई के बीच आयोजित कि जानी थी। फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
क्या है IND-SAT?
इंडियन स्कॉलैस्टिक असेसमेंट या IND-SAT, स्टडीज इन इंडिया (SII) के तहत स्कॉलरशिप चाहने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक स्टैंडराइज्ड ऑनलाइन टेस्ट है। इस परीक्षा के जरिए भारत में पढ़ने के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की क्षमता का आकलन किया जाता है। IND-SAT परीक्षा में हासिल किए स्कोर स्कॉलरशिप के आवंटन के लिए मेधावी स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक क्राइटेरिया के तय करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yH2D59
via IFTTT


0 Comments