कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 132.08 अंक नीचे 43,225.11 पर और निफ्टी 32.05 अंक नीचे 12,657.95 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 419 अंकों की गिरावट है। दूसरी ओर, ऑटो शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, आयशर मोटर का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।
इन शेयरों पर रहेगी नजर
1. आयशर मोटर - सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 40% घटकर 343.34 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 572.69 करोड़ रुपए रहा था।
2. ग्रासिम इंडस्ट्रीज - आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने अपनी फर्टीलाइजर बिजनेस इंडोरमा कॉर्पोरेशन को 2,649 करोड़ रुपए में बेच दिया है।
3. तिमाही नतीजे - शुक्रवार को ओएनजीसी, प्रभात डेयरी, सनटेक रियल्टी, काइटेक्स गारमेंट और डोनियर इंडस्ट्रीज अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
4. रिलायंस इंडस्ट्रीज - ऑयल एंड गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वह ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स II LP (BEV)में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
5. इंडिया बुल्स रियल एस्टेट - दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की कंपनी RARE इंटरप्राइजेज ने एनएसई पर बल्क डील के तहत आई-बुल रियल एस्टेट में 50 लाख शेयर की खरीदारी की है। गुरुवार को शेयर
एशियाई बाजारों का हाल
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 265 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 91.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,078 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ 3,313.75 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में राहत पैकेज का असर नहीं
कल दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान किया। लेकिन बाजार ने इस पर खास उत्साह नहीं दिखाया। गुरुवार को BSE सेंसेक्स 236.48 अंक नीचे 43,357.19 पर और निफ्टी 58.35 अंक नीचे 12,690.80 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। इसके अलावा मेटल सेक्टर में भी कल गिरावट देखने को मिली थी। सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 3% से ज्यादा की नीचे बंद हुआ था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.08% गिरावट के साथ 317.46 अंक नीचे 29,080.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.55% की गिरावट के साथ 65.79 अंक नीचे 11,827.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 35.65 पॉइंट नीचे 3,537.01 पर बंद हुआ था।
कल यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.68% नीचे 6,338.94 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.52% की गिरावट के साथ 5,362.57 पर बंद हुआ था। गुरुवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 1.24% नीचे 13,053 पर बंद हुआ था।

10:07 AM BSE सेंसेक्स 127.87 अंक नीचे 43,229.32 पर और निफ्टी 39.40 अंक नीचे 12,651.40 पर कारोबार कर रहा है।
09:35 AM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। छह के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:33 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 480 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 2-2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
09:29 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरावट और आठ के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ncn0ee
https://ift.tt/3kvPf5M

0 Comments